SSC CHSL 2025 सिलेबस, एग्जाम डेट, योग्यता, सैलरी और तैयारी टिप्स

SSC CHSL 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को अपना करियर को बेहतर बनाने का सुनहरा आया है, तो आप ही हमारे द्वारा दिए गए जानकारी से इस परीक्षा का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

SSC CHSL 2025 क्या है

SSC CHSL 2025 एक कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा होती है SSC CHSL का पूरा नाम “Staff Selection Commission Combined Higher Secondary Level” यह भारत सरकार के केंद्रीय भर्ती संगठन SSC (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। जिसका आयोजन भारत सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और कार्यालय में क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), या डाटा एंट्री ऑपरेटर(DEO) जैसे पदों के लिए किया जाता है।

Best Territorial Army Recruitment 2025: आवेदन से पहले सम्पूर्ण जानकारी इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती करना है। और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 27 वर्ष होना चाहिए, जिसमें अगर आप आरक्षित श्रेणि के छात्र हैं। तो उनको छूट मिलती है यह परीक्षा केंद्रीय सरकार में नौकरियां पाने के लिए एक अहम रास्ता होता है।

Also Read- Best Territorial Army Recruitment 2025: आवेदन से पहले सम्पूर्ण जानकारी

SSC CHSL 2025 के परीक्षा का स्तर

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा तीन स्तर में पूर्ण होती है सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी, और मानसिक क्षमता इन सब विषयों से आधारित प्रश्न होते हैं 

  • पहला स्तर (Tier-I) की परीक्षा 
  • दूसरा स्तर (Tier-II) की परिक्षा 
  • तीसरा स्तर (Tier-III) की परीक्षा
विषय का नामप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
General Intelligence & Reasoning2550
English Language2550
Quantitative Aptitude2550कुल 60 मिनट
General Awareness2550
कुल100 प्रश्न200 अंक

SSC CHSL 2025  के द्वारा आयोजित पद

क्रम संख्यापद का नामविभागकार्य
1LDCमंत्रालयफाइलें और  टाइपिंग कार्य
2JSAकेंद्रीय कार्यालयप्रशासनिक और ईमेल कार्य
3PAडाक विभागडाक प्रबंधन और सेवा
4SAडाक विभागडाक छटाई कार्य
5DEO सरकारी कार्यालयडाटा एंट्री और कंप्यूटर कार्य
6DEO Grade-Aविशेष विभागउच्च स्तरीय डाटा प्रबंधन

SSC CHSL 2025 की परीक्षा तिथि

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा 2025 में परीक्षा की तारीख को बता दिया गया है। यह परीक्षा तीन स्तर में पूरी होती है, पहले स्तर की परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दूसरे स्तर की परीक्षा मार्च 2026 में होगी जो भी छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है, और एक खास बात क्या है कि, इस बार छात्रों को अपना परीक्षा शहर, परीक्षा की तिथि, और शिफ्ट समय चुनने का मौका 22 से 28 अक्टूबर 2022तक को समय दिया गया है। पेपर के एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड 8 नवंबर 2025 तक जारी कर दी जाएगी। 

SSC CHSL के लिए योग्यता

SSC CHSL 2025 के आवेदन के लिए को छात्र को12वीं कक्षा में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास होना चाहिए। अगर पदों के हिसाब से योग्यता की बात की जाए तो, छात्र को डाटा एंट्री ऑपरेटर, के लिए गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं कक्षा में पास होना चाहिए। 

SSC CHSL 2025 पेपर पैटर्न

यह परीक्षा तीन स्तर में पूरी होती है तीनों स्तरों में परीक्षाएं अलग-अलग प्रकार से होती हैं। जैसे-

  • पहला स्तर (Tier-I)- यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट(CBT) पर होती है जिसमें से General Intelligence & Reasoning,English Language, Quantitative Aptitude, General Awareness इन सभी विषयों से 25 25 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। और इन सभी प्रश्नों को हल करने का समय 60 मिनट का होता है गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। 
  • दूसरा स्तर (Tier-II)- यह 60 मिनट की लिखित परीक्षा होती है जिसमें कुल100 नंबर के प्रश्न आते हैं। इसमें छात्र को Letter या Application Writing और Essay Writing 200 से 250 शब्दों लिखना होता है।
  • तीसरा स्तर (Tier-III)-  इसमें छात्र के स्केल और टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा होती है। LDC, JSA, PA, SA जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट होता है जिसमें  छात्र की टाइपिंग स्पीड 35 WPM होना चाहिए। और DEO पद के लिए डाटा एंट्री टेस्ट होता है जिसमें छात्र डाटा एंट्री स्पीड 8,000 प्रति घंटा होनी चाहिए। 

SSC CHSL पेपर का प्रयास

  • SSC CHSL 2025 परीक्षा के लिए अगर छात्र सामान्य वर्ग का है तो वह अपने आयु के अनुसार 27 वर्ष तक वह पेपर देने का प्रयास कर सकता है।
  • और अगर छात्र ओबीसी वर्ग का है तो वह छात्र के उम्र के अनुसार 30 वर्ष तक पेपर देने का प्रयास कर सकता है।
  • और अगर छात्र एससी/ एसटी वर्ग के छात्र उम्र के अनुसार 32 वर्ष तक प्रयास कर सकते हैं।

SSC CHSL का वेतन

SSC CHSL 2025 मैं चयनित होने के बाद छात्रों को उनके पदों के अनुसार अलग-अलग प्रकार की सैलरी मिलती है। और इसी के साथ HRA, DA, TA, जैसे कई प्रकार के भत्ते वेतन के साथ मिलते हैं।

क्रम संख्यापद का नाम (Post)वेतन स्तर (Pay Level)वेतन सीमा (Salary Range)
1LDC / JSA (Lower Division Clerk / Junior Secretariat Assistant)Level – 2₹19,900 – ₹63,200
2PA / SA (Postal Assistant / Sorting Assistant)Level – 4₹25,500 – ₹81,100
3DEO (Data Entry Operator)Level – 4₹25,500 – ₹81,100
4DEO Grade-ALevel – 4₹25,500 – ₹81,100
5DEO Level–5Level – 5₹29,200 – ₹92,300

SSC CHSL के परीक्षा की तैयारी का सुझाव

हमारे द्वारा दिए गए परीक्षा की तैयारी के सुझाव जो आपको आपकी परीक्षा में बहुत ही मदद करेंगे। जिसके द्वारा आपकी तैयारी और आसान हो जाएगी और आप आसानी से इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। जैसे की

  • सबसे पहले छात्र को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना चाहिए।
  • और एक टाइम टेबल बनाये और उसे पर निरंतर अभ्यास करें।
  • पिछले साल के पेपर का रिवीजन करें और मॉक टेस्ट भी देते रहे जिससे पेपर का अनुभव हो जाएगा।
  • और साथ ही सामान्य जागरूकता जैसे- इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान,और करंट अफेयर्स जैसे विषयों की तैयारी करते रहे।
  • और इसी के साथ Maths और Reasoning में ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें।
  • और और English Language पर भी ध्यान दें।
  • और इसी के साथही लिखित परीक्षा (Letter/Essay) और स्किल टेस्ट(Typing Test/ Data Entry) की तैयारी करते रहें।
  • और इसी के साथ है अपने धैर्य को बनाए रखें जिससे “Consistency + Smart Preparation = SSC CHSL Success”

निष्कर्ष

हमारे द्वारा दी गई जानकारी  SSC CHSL 2025 की तैयारी कर रहे छात्र या 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। यह परीक्षा केवल एक भर्ती प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा रास्ता है। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन के साथ उम्मीदवार सफलता हासिल कर सकता है। यह परीक्षा प्रतिभा और धैर्य का परीक्षण करती है, और इसके सफल उम्मीदवारों को स्थिर वेतन, भत्ते और जीवन में कई सुनहरे अवसर मिलते हैं।

Leave a Comment